बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, सड़क पर चलाते दिखे मोटरसाइकिल


संवाद 

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा लगातार चर्चा में है। कटिहार के बाद रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्णिया जिले में नजर आए। खास बात यह रही कि राहुल गांधी यहां अलग अंदाज में दिखे।

पूर्णिया जिले में रात गुजारने के बाद उन्होंने सुबह यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते दिखे। मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार बैठे थे।

कांग्रेस और महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान आम मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव से पहले लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए चलाया जा रहा है।

👉 बिहार विधानसभा चुनाव और राजनीति की हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.