पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी का खास अंदाज, बुलेट पर दिखे


संवाद 

पूर्णिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया पहुंची। यहां यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज सामने आया।

राहुल गांधी पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। उनकी इस सवारी का वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। राहुल गांधी की बाइक पर पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे।

नेता को सड़क पर आम लोगों की तरह बुलेट चलाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और राहुल गांधी के इस अंदाज ने माहौल को और जोश से भर दिया।

👉 बिहार चुनाव और वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.