पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि टाइगर ने युवक को अपने जबड़े में दबोच लिया और पेट फाड़ दिया।
घटना रामनगर के रघिया वन क्षेत्र की है। अचानक हुए इस हमले के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर बाघ वहां से जंगल की ओर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
👉 बिहार की ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।