नेपाल जेल ब्रेक कांड के बाद भारत में घुसे 10 कैदी पकड़े गए, SSB ने किया गिरफ्तार


संवाद 

सीमावर्ती इलाका। पड़ोसी मुल्क नेपाल में चल रही उथलपुथल के बीच मंगलवार की देर रात बड़ा घटनाक्रम हुआ। नेपाल के जलेश्वर जेल ब्रेक कांड में फरार हुए 10 कैदी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

सूत्रों के मुताबिक, ये कैदी चोरी-छिपे सीमा पार कर रहे थे, तभी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की निगरानी में जवानों ने उन्हें दबोच लिया। बाद में सभी को भिठ्ठा व सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार कैदियों में आठ नेपाली और दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि ये सभी जलेश्वर कारागार से भागे हुए विचाराधीन बंदी हैं।

नेपाल में जेल ब्रेक कांड के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और भारतीय सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

👉 नेपाल और बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.