बाढ़ विधानसभा में सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम : हेल्मेट, वॉटर प्यूरीफायर व बोतलों का हुआ वितरण

संवाद 
गाँव-घर के युवाओं और बड़ों के संचार का प्रमुख साधन दोपहिया वाहन है, लेकिन इन्हीं गाड़ियों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विश्व हेड इंजरी दिवस के अवसर पर 2 वर्ष पूर्व यशस्वी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय ललन बाबू ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के बीच निःशुल्क हेल्मेट वितरण की शुरुआत की थी। तब 5000 युवाओं को लाभ मिला था। अब तक लगभग 13 हजार युवाओं को निःशुल्क हेल्मेट मिल चुके हैं।

इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता बी.के. सिंह ने इस वर्ष हर पंचायत से दोपहिया वाहन चालकों को चिन्हित कर 20 हजार हेल्मेट बांटने का लक्ष्य तय किया है ताकि सभी वाहन चालक सुरक्षित रह सकें।

🚰 इसके साथ ही दूषित और अधिक TDS युक्त पानी से होने वाली खतरनाक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए बाढ़ विधानसभा के 250 स्कूलों में निःशुल्क वॉटर प्यूरीफायर एवं कूलर लगाए जा रहे हैं। इस योजना से करीब 3 लाख बच्चे शुद्ध और ठंडा पानी पी सकेंगे। बच्चों को पानी ढोने की दिक्कत न हो, इसके लिए करीब 1 लाख वॉटर बोतल भी वितरित की जा रही है।

⚽ बच्चों के संपूर्ण विकास और करिअर को ध्यान में रखते हुए आगामी नए साल से खेलों को बढ़ावा देने, मैदानों के रखरखाव और आधुनिकीकरण की योजना भी चलाई जाएगी।

🎉 आज दशहरे की प्रथम पूजा के पावन अवसर पर एकडंगा पंचायत में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर देश के सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता, हरदिलअज़ीज़ सांसद आदरणीय आनंद मोहन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों से एकडंगा पंचायत के 7 स्कूलों में वॉटर प्यूरीफायर-कूलर, हजारों की संख्या में हेल्मेट, बच्चों को वाटर बोतल और कलम का वितरण किया गया।

इस मौके पर हजारों ग्रामीण, सभी विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकगण मौजूद रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.