बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक बार फिर संगठनात्मक सख्ती दिखाई है। पार्टी ने उन नेताओं पर कार्रवाई की है, जो अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।
जानकारी के अनुसार, डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार समेत दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि अनुशासनहीनता और संगठन के खिलाफ काम करने वालों के लिए आरजेडी में कोई जगह नहीं है।
इससे पहले भी आरजेडी ने दो विधायकों समेत 27 नेताओं को निष्कासित किया था। लगातार कार्रवाई से साफ है कि पार्टी अब चुनाव के वक्त किसी तरह की अंदरूनी गुटबाजी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
बिहार चुनाव और राजनीतिक हलचल की हर अपडेट के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार