रोहित कुमार सोनू
लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की रौनक देखते ही बनती है। यह पर्व मातृ भक्ति, तपस्या और संतान की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला सबसे कठोर और पवित्र व्रत माना जाता है।
छठ महापर्व के चार पावन दिन
-
नहाय-खाय:
व्रती सर्वप्रथम पवित्र नदी या तालाब में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करते हुए व्रत की शुरुआत करते हैं। -
खरना (लोहंडा):
इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण करते हैं। -
संध्या अर्घ्य:
तीसरे दिन सूर्यास्त के समय व्रती और श्रद्धालु घाटों पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। -
उषा अर्घ्य (भोर का अर्घ्य):
चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य (उषा काल) को अर्घ्य दिया जाता है और परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की जाती है।
इस दौरान पूरे वातावरण में छठी मैया के गीत, पूजा की थाली और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।
अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
🌞 1.
छठ का पर्व लाए खुशियां हजार,
हर इच्छा हो आपकी साकार,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
🌞 2.
सुनहरे रथ पर होकर सवार,
सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,
कार्तिक छठ पर्व की शुभकामनाएं,
मेरी ओर से करें स्वीकार।
🌞 3.
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अनानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें पूरी आपकी हर मुराद,
आओ मिलकर मनाएं छठ का त्यौहार।
🌞 4.
छठ मइया के चरणों में, भक्ति का दीप जलाएं,
मन में विश्वास रख, हर दुख-दर्द भुलाएं,
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
🌞 5.
कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात,
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
🌞 6.
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली,
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली,
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
भक्ति और उल्लास से भरपूर छठ महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं!
देश, धर्म और संस्कृति से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज ✅