चंपारण की ऐतिहासिक धरती मोतिहारी: गांधी की कर्मभूमि से भाजपा का गढ़ बनी विधानसभा सीट


संवाद 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम की कर्मभूमि चंपारण का जिला मुख्यालय मोतिहारी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। यहीं से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने आगे चलकर भारत की आजादी को नई दिशा दी।

आजादी के बाद जहां लंबे समय तक मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का दबदबा रहा, वहीं अब यह सीट भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुकी है। यह जिले की एकमात्र विधानसभा सीट है, जहां भाजपा ने लगातार पांच चुनावों में जीत दर्ज की है।

यहां से वर्तमान विधायक प्रमोद कुमार लगातार पांच बार से जीत हासिल कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वे दो बार बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। प्रमोद कुमार का संगठन पर मजबूत पकड़ और जनता से सीधा जुड़ाव इस सीट को भाजपा के लिए खास बनाता है।

इतिहास, राजनीति और बिहार की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ें – मिथिला हिन्दी न्यूज।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.