पटना। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में भव्य रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके स्वागत में जुटेंगे।
रोड शो के समापन के बाद मिलर हाई स्कूल मैदान में नितिन नबीन का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रोड शो संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम माना जा रहा है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर ताजा और भरोसेमंद खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।