तेजस्वी यादव ‘लापता’! बीजेपी ने पोस्टर जारी कर नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज


संवाद 

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी घमासान तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पोस्टर के जरिए बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने तेजस्वी यादव को लेकर ‘लापता’ का पोस्टर जारी कर राजनीतिक तंज कसा है, जिससे बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

दरअसल, चुनाव नतीजों के बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक तौर पर कम ही मीडिया के सामने नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि वे करीब 14 दिनों से पटना से बाहर हैं। इसी को मुद्दा बनाते हुए बीजेपी ने पोस्टर में तेजस्वी यादव को ‘लापता’ बताया है और सवाल खड़े किए हैं कि विपक्ष का नेता आखिर कहां है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव जनता और मीडिया दोनों से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं, राजद की ओर से इस पोस्टर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया जा रहा है। राजद नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव लगातार पार्टी संगठन और रणनीति पर काम कर रहे हैं और सही समय पर सामने आएंगे।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, इसके बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियां कम दिखीं। इसी को आधार बनाकर बीजेपी ने यह पोस्टर अभियान शुरू किया है।

अब देखना यह होगा कि इस पोस्टर वार पर तेजस्वी यादव या राष्ट्रीय जनता दल की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.