पटना में सीएम नीतीश कुमार ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, दिए 50 लाख रुपये


पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैभव को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और सरकार उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव निवासी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 175 रनों की यादगार पारी खेली थी। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी से कहा कि वे इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें और राज्य व देश का गौरव बढ़ाते रहें। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है और खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी की लहर है। वे आज राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं और आने वाले समय में उनसे और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।

खेल, बिहार और देश की हर बड़ी खबर पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.