मोतिहारी में शादी के चौथे दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, गहने-नकदी लेकर हुई रफूचक्कर


मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझार गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज चौथे दिन ही नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि वह घर से कॉलेज जाने के बहाने निकली और अपने साथ आभूषण व नकदी लेकर चली गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।

पीड़ित पति के आवेदन पर तुरकौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

कॉलेज जाने के बहाने हुई फरारी

पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। 24 फरवरी को पत्नी एलएनडी कॉलेज में छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली। बाद में कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ कॉलेज के पिछले गेट से निकलती नजर आई।

शादी से पहले आया था चेतावनी भरा फोन

पीड़ित पति ने बताया कि शादी से पहले एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसमें शादी को लेकर चेतावनी दी गई थी। उस समय इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन अब वही चेतावनी उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस का कहना है कि फरार दुल्हन और उसके प्रेमी की पहचान कर ली गई है। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

देश, बिहार और अपराध की खबरों के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.