नवरात्रि अष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, मिलेगा विशेष आशीर्वाद


नवरात्रि का अष्टमी तिथि बेहद खास मानी जाती है। यह दिन मां महागौरी को समर्पित होता है, जिनकी पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्त सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करते हैं और मां को सफेद फूल, नारियल, हलवा-पूरी व चने का भोग लगाते हैं।

अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसमें 9 छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है, उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार दिए जाते हैं। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा से की गई पूजा जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है।

धर्म और संस्कृति से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.