बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी को उनका सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने का आदेश एक बार फिर जारी किया गया है। यह आदेश सम्राट चौधरी सरकार की ओर से जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी जिस सरकारी बंगले में रह रही हैं, उसे अब मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। इसी के तहत भवन निर्माण विभाग ने उन्हें आवास खाली करने का नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि अब एक बार फिर नोटिस जारी होने के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में और राजनीतिक रंग ले सकता है, क्योंकि राबड़ी देवी लंबे समय तक बिहार की राजनीति का प्रमुख चेहरा रही हैं और 10 सर्कुलर रोड को राजनीतिक रूप से भी खास महत्व वाला आवास माना जाता है।
फिलहाल इस मामले पर राजद की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार की राजनीति और ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज