पंजाब नगर निगम चुनाव में AAP की बड़ी जीत, बरनाला में 36 वार्डों पर कब्जा


पंजाब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। खासकर बरनाला नगर निगम चुनाव में पार्टी ने जबरदस्त सफलता दर्ज कर राजनीतिक विरोधियों को बड़ा झटका दिया है।

बरनाला नगर निगम के कुल 50 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 36 वार्डों में जीत हासिल कर निगम पर अपना कब्जा लगभग पक्का कर लिया है। इस जीत को राज्य में पार्टी की मजबूत पकड़ और जनता के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी 7 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर राज्य की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमट गई, जबकि अकाली दल चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सका। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 वार्डों में जीत दर्ज की है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम ने पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। वहीं विपक्षी दलों के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है।

पंजाब और देश की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.