नींबू तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में तनाव


नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में नींबू तोड़ने जैसी मामूली बात ने बड़ा खूनी रूप ले लिया। इस घटना में 12 वर्षीय मासूम शुभम कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभम अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ से एक नींबू गिर गया, जिसे बच्चे ने उठाकर अपने पास रख लिया।

आरोप है कि इस बात से नाराज पेड़ के मालिक गोरख मियां ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। हालात उस समय और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दी गई। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बिहार और देश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.