बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। टिकारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद 6 बच्चों के पिता ने कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और तनाव में आकर व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वह वीडियो कॉल पर था।
पत्नी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव के लोग भी दुखी हैं।
देश और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज