बंगाल में बीजेपी विधायक रितेश तिवारी के बयान पर सियासी विवाद, कहा- “एक भी मुस्लिम का काम नहीं करूंगा”


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद रितेश तिवारी अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कोलकाता जिले की काशीपुर बेलगाछिया सीट से जीते विधायक ने ऑन कैमरा ऐसा बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

रितेश तिवारी ने कहा कि वह बंगाल के ऐसे विधायक हैं जिन्हें “एक भी मुस्लिम ने वोट नहीं दिया।” उन्होंने आगे कहा कि “महादेव की साक्षी मानकर कहता हूं कि मैं एक भी मुस्लिम का काम नहीं करूंगा।”

अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” नारे का भी जिक्र किया। तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में “सबका हिसाब” शब्द भी जुड़ गया है और वह “लोकतांत्रिक तरीके से सबका हिसाब” करेंगे।

विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है, जबकि बीजेपी की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

देश और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.