भारत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। एक ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून की एंट्री शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के 16 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के मुताबिक अगले चार दिनों में पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम और मेघालय में अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है।
दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 19 मई तक लू और भीषण लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज