बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के 61 डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की गई है।
जारी सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), साइबर क्राइम, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनाती की गई है।
इस फेरबदल में पूर्णिया, अररिया, समस्तीपुर, सुपौल, मधुबनी, औरंगाबाद, कटिहार, गोपालगंज, कैमूर सहित कई जिलों के अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर उठाया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
पुलिस और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज