बड़ी खबर: श्रेयसी सिंह बनीं सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री


बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के मनोनयन में बदलाव किया गया है। जारी सूची में सुश्री श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। बिहार सरकार ने विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत सीतामढ़ी जिले की जिम्मेदारी अब श्रेयसी सिंह को दी गई है।

इस फैसले के बाद सीतामढ़ी में प्रशासनिक और विकास कार्यों की निगरानी तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.