दरभंगा के युवा भाजपा नेता अंकुर गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी नई प्रदेश कार्यसमिति सूची में उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में अंकुर गुप्ता का नाम सह कोषाध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया। इस घोषणा के बाद दरभंगा सहित मिथिलांचल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में अंकुर गुप्ता की सक्रियता, पार्टी के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा लगातार संगठन में नए और सक्रिय चेहरों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
अंकुर गुप्ता की नियुक्ति को मिथिलांचल में भाजपा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बिहार की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार