बिहार में नौकरी का बड़ा मौका: 8,054 राजस्व कर्मियों और 765 अमीनों की होगी भर्ती

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जल्द ही बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि राज्य में 8,054 राजस्व कर्मियों और 765 अमीनों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंत्री ने बताया कि विभाग में लंबे समय से बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, जिससे भूमि और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नई भर्ती के बाद दाखिल-खारिज, लगान वसूली, भूमि अभिलेखों के रखरखाव और जमीन की नाप-जोख जैसे कार्यों में तेजी आएगी। सरकार ने भूमि सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य को मजबूत करने के लिए 765 अमीनों की सीधी नियुक्ति का भी फैसला लिया है। वर्तमान में राज्य में अमीनों के 2,502 स्वीकृत पद हैं, लेकिन आधे से भी कम पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में नई नियुक्तियों से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने हर ग्राम कचहरी में डेटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जिससे भूमि रिकॉर्ड और अन्य सेवाओं को ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। सरकार की इस घोषणा को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है। हजारों पदों पर भर्ती से जहां बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी, वहीं राजस्व विभाग की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। **नौकरी और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।**
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.