24 जुलाई से शुरू होगी बिहार डीएलएड परीक्षा, लेट पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (D.El.Ed) प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 24 जुलाई से 7 अगस्त तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड के अनुसार प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य किया है। परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि, पाली और समय पहले से सुनिश्चित कर लें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। — मिथिला हिंदी न्यूज़ संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.