👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, 9 जुलाई को भरेंगे नामांकन
0
July 07, 2026
बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अभिषेक कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वे 9 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं और उन्हें भाजपा के संगठन में लंबे समय से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पाटलिपुत्र मंडल, कृष्णा मंडल, पटना महानगर युवा मोर्चा और बिहार प्रदेश युवा मोर्चा सहित संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं।
संगठन में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक काम करने का अनुभव रखने वाले अभिषेक कुमार की पहचान एक सरल, मेहनती और जनसंपर्क बनाए रखने वाले नेता के रूप में है। वे पूरे वर्ष संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा में सक्रिय रहते हैं।
इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार का मुकाबला प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा। तीन प्रमुख उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद बांकीपुर विधानसभा का चुनाव बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल और दिलचस्प राजनीतिक लड़ाइयों में बदल गया है।
— मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
