मुंबई से लापता हुए बिहार के मजदूर चंदन कुमार राम, चार महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

पटना/मुंबई: बिहार के एक मजदूर चंदन कुमार राम के मुंबई से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, चंदन 9 मार्च 2026 को मुंबई के पोगाव इलाके से अचानक लापता हो गए। उस दिन के बाद से उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार के अनुसार, चंदन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मुंबई गए थे। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। चंदन की पत्नी निर्मला कुमारी हर दिन उनके लौटने की आस लगाए बैठी हैं। वहीं उनकी मां मीना देवी भी बेटे के सकुशल घर लौटने की प्रार्थना कर रही हैं। चंदन के दो छोटे बच्चे, पांच वर्षीय अनुष्का कुमारी और ढाई वर्षीय आरव कुमार, अपने पिता के इंतजार में हैं। परिवार का कहना है कि चंदन ही घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे और उनके लापता होने से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को चंदन कुमार राम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस या उनके परिवार को सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके। — रोहित कुमार सोनू संपादक, मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.