👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बिहार की बेटी पूजा कुमारी झा की कूटनीतिक दृढ़ता की चर्चा, ढाका में भारत का पक्ष रखा
0
July 12, 2026
पूजा कुमारी झा इन दिनों चर्चा में हैं। ढाका में आयोजित एक सेमिनार के दौरान प्रस्तुत किए गए एक मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दर्शाए जाने पर उन्होंने भारत का आधिकारिक पक्ष मजबूती से रखा।
बताया गया कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित Bangladesh Institute of International and Strategic Studies (BIISS) के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। इस पर भारतीय उच्चायोग में द्वितीय सचिव (Political & Information) के पद पर तैनात पूजा कुमारी झा ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है।
पूजा कुमारी झा मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के एक सरकारी हिंदी माध्यम विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। साधारण परिवार से आने वाली पूजा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 82 हासिल कर भारतीय विदेश सेवा (IFS) में स्थान बनाया।
वर्तमान में वह ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हालिया घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके आत्मविश्वास और कूटनीतिक स्पष्टता की काफी सराहना की जा रही है।
वहीं, बिहार की एक अन्य अधिकारी तनुश्री भी अपनी सेवा को लेकर चर्चा में हैं। आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में अपनी कार्यशैली और जनसंपर्क के कारण पहचान बनाने के बाद अब उन्हें दिल्ली में नई जिम्मेदारी मिलने की खबरें सामने आई हैं।
