LNMU में स्नातक नामांकन का दूसरा चरण जारी, 24 जुलाई तक करें एडमिशन; 23 हजार सीटें अब भी खाली

दरभंगा, बिहार: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन का दूसरा चरण जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से 24 जुलाई तक हर हाल में संबंधित कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए कुल 1,19,503 सीटें निर्धारित हैं। पहली चयन सूची जारी होने के बाद अब तक 94,504 छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक नामांकन करा लिया है, जबकि करीब 23 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। विश्वविद्यालय इन रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चला रहा है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने सभी चयनित छात्रों से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। डीएसडब्ल्यू ने यह भी बताया कि यदि दूसरे चरण के बाद भी पर्याप्त सीटें खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने पर विचार करेगा। इससे उन छात्रों को भी नामांकन का अवसर मिलेगा, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। — मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.