रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शुभ समय में राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 09:09 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 09:48 बजे समाप्त होगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार इसी दिन रक्षा बंधन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुबह के समय राखी बांधना विशेष रूप से शुभ रहेगा।
इस दिन बहनें पूजा की थाली सजाकर भाई को तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उसके बाद राखी बांधती हैं। इसके बाद भाई बहन को उपहार देकर उसके सुखद और सुरक्षित जीवन की कामना करता है।
रक्षा बंधन का पर्व केवल परंपरा नहीं बल्कि भावनाओं का उत्सव है, जो हर वर्ष करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधता है।
रक्षा बंधन की हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
मिथिला हिन्दी न्यूज