अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

दरभंगा: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सिरसिया गांव निवासी लच्छो देवी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई। बरामद कारतूसों पर KF 7.65 अंकित पाया गया। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में लच्छो देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। बरामद हथियार के संबंध में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पुलिस अधिकारी अशोक कुमार, सतीश कुमार सहित महिला सिपाही अंतिमा, पूजा, खुशबू तथा सिपाही धर्मेंद्र और रजनीश शामिल रहे। रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू संपादक, मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.