प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- विधायक का सरकारी आवास नहीं लूंगा, बांकीपुर की जनता के लिए रहेगा


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों अपने वादों और नए ऐलानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बांकीपुर की जनता से एक साल के भीतर 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की कोशिश करने का वादा किया था। अब उन्होंने विधायक के तौर पर मिले सरकारी आवास को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

बांकीपुर के वार्ड नंबर 18 में आयोजित आभार सभा में पहुंचे प्रशांत किशोर ने चुनाव में भरोसा जताने के लिए वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार जताया। इसी दौरान उन्होंने सरकारी आवास का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद सरकार की ओर से उन्हें पटना में विधायकों के लिए निर्धारित सरकारी आवास मिला है, लेकिन वह उसमें नहीं रहेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, “विधायक बनने पर सरकार ने हमको पटना में विधायकों वाला सरकारी घर दिया है, लेकिन हमको घर-बर नहीं चाहिए। वो घर बांकीपुर की जनता के लिए ही है।”

पीके के इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। प्रशांत किशोर ने इससे पहले भी विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी अलग कार्यशैली का संकेत दिया है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.