घेवर का पैकेट खोला तो निकला कॉकरोच, ग्रेटर नोएडा में मिठाई की दुकान पर हंगामा


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में खाने-पीने की चीजों में कीड़े मिलने के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। अब ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। धनौरी गांव के एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि मिठाई की दुकान से खरीदे गए घेवर के पैकेट में कॉकरोच मिला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धनौरी गांव निवासी विजयपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने मंगलवार शाम करीब 5 बजे दनकौर कस्बे की एक मिठाई की दुकान से करीब 5 किलो घेवर और 2 किलो गुझिया खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने मिठाई का पैकेट खोला तो उसमें कॉकरोच दिखाई दिया।

विजयपाल का दावा है कि कॉकरोच मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए दुकान संचालक से संपर्क किया और दुकान पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से भी की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घेवर में कॉकरोच मिलने की शिकायत की आधिकारिक जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.