👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद, नेहा झा को नहीं मिली जमानत
0
September 18, 2026
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को फिलहाल जमानत नहीं मिल सकी है। 17 सितंबर को विशेष उत्पाद कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सुनवाई के बाद अदालत ने नेहा झा को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है।
बताया जाता है कि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच से शराब तस्करी की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम को मिली थी। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और आरक्षी दीपक कुमार के साथ टीम ने संबंधित कोच में तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान बैग में रखी विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 75 लीटर बताई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H1 कोच में बर्थ संख्या 7 पर नेहा कुमारी और इशान कुमार मौजूद थे। जांच के दौरान दोनों के कब्जे से शराब बरामद होने की बात सामने आई। नेहा कुमारी का पता बारी, वार्ड 12, थाना सिंघिया घाट बताया गया है, जबकि इशान कुमार हरियाणा के करनाल स्थित पुरुषोत्तम गार्डन, मकान संख्या 12, वार्ड 10, थाना सदर का निवासी बताया गया है।
शराब बरामदगी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद नेहा झा की ओर से जमानत के लिए विशेष उत्पाद कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। 17 सितंबर को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया और नेहा झा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले में आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई है। अदालत में होने वाली आगामी सुनवाई के बाद ही जमानत याचिका पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
