अखिल भारतीय ऑनलाइन ज्ञान परीक्षा में अमित ने मचाया धमाल, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और बिहार में प्रथम स्थान

दरभंगा। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन ज्ञान परीक्षा में घनश्यामपुर के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के छात्र अमित कुमार मुखिया ने शानदार सफलता हासिल की है। कक्षा आठवीं के छात्र अमित ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बिहार के विद्यार्थियों में वे प्रथम रहे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। अखिल भारतीय ऑनलाइन ज्ञान परीक्षा में देशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में अमित कुमार मुखिया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बिहार के विद्यार्थियों के बीच उनका प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा और उन्होंने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित की सफलता के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र का अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्वी जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह पप्पू शामिल हुए। उन्होंने अमित को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि की सराहना की। संजय कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि अमित की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अमित की उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। विद्यालय के निदेशक मंटून सिंह और सोनू सिंह ने भी अमित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधन ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। अमित की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों में भी उत्साह है। सम्मान समारोह में रवींद्र सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने छात्र को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की शुभकामना दी। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमित कुमार मुखिया की उपलब्धि से घनश्यामपुर समेत पूरे जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.