👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
CET-B.Ed 2026: 9वें राउंड में 1,900 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित, 7 से 10 सितंबर तक नामांकन
0
September 07, 2026
पटना: सीईटी-बीएड 2026 में नामांकन के 9वें राउंड के तहत करीब 1,900 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 3,000 रुपये सीट आरक्षण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद 7 से 10 सितंबर 2026 तक आवंटित कॉलेज में भौतिक रूप से उपस्थित होकर नामांकन लेना होगा। करीब 5,000 अभ्यर्थियों ने कॉलेज वरीयता में संशोधन किया था। रिक्त सीटों को भरने के लिए 10वें राउंड की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन से सीट आवंटन की स्थिति जांचने और मूल दस्तावेजों के साथ समय पर कॉलेज पहुंचकर सत्यापन कराने की सलाह दी गई है।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
