अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा घोड़ों का महादंगल! जीतने वाले घोड़े के मालिक को मिलेगी थार गाड़ी, देशभर से पहुंच रहे घोड़े



मोकामा (बिहार): बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शहनाई बजने की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। लेकिन इस शादी में सिर्फ बारात और शाही दावत ही चर्चा का विषय नहीं होगी, बल्कि एक ऐसी प्रतियोगिता भी होने जा रही है, जिस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं।

अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। शादी के अवसर पर शानदार घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जीतने वाले घोड़े के मालिक को इनाम में थार गाड़ी दी जाएगी।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से घोड़े लदमा पहुंच रहे हैं। घोड़ों के बीच होने वाली इस रफ्तार की जंग को लेकर घोड़ा मालिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस मुकाबले में अनंत सिंह के चर्चित घोड़े बुलेट और तूफान भी हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस नाम का घोड़ा भी अपनी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में है।

घोड़े के मालिक के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई जाती है। हालांकि, जगह की कमी के कारण उसे शिवांगी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ में शामिल नहीं किया जाएगा। फिलहाल उसे सोनपुर मेले की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है।

शादी में थार गाड़ी जैसा महंगा इनाम रखे जाने से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लदमा की धरती पर होने वाले इस मुकाबले में किस घोड़े की रफ्तार सबसे तेज निकलती है और किसके मालिक के घर थार गाड़ी पहुंचेगी।

बिहार में अनंत सिंह की बेटी की शादी और उस मौके पर होने वाली यह अनोखी घुड़दौड़ प्रतियोगिता चर्चा का विषय बन गई है।

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.