अपराध के खबरें

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के गंगौर गांव की बेटी हुई सम्मानित, इंडियाज राइजिंग स्टार-2019 से हुई सम्मानित

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार
इन्द्रप्रस्थ एजुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इंडियाज राइजिंग स्टार-2019 का प्रतिष्ठित सम्मान मधुबनी ज़िला के हरलाखी प्रखण्ड अंतर्गत गंगौर गाँव की लड़की बिट्टू कुमारी मिश्रा को दिया गया। यह सम्मान संस्था की अध्यक्ष काजल यादव द्वारा प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि बिट्टू मिश्रा पिछले कुछ समय से समाज सुधार के कामों में लगातार जुटी हुई है। उसकी संस्था जागरूकता अभियान द्वारा अश्लील गाना, डीजे, दहेज आदि के विरुद्ध अभियान चलाया गया।साथ ही महिलाओं में शिक्षा, जागरूकता, सेनेटरी पैड का प्रयोग, वृक्षारोपण आदि के बारे में जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।ऐसी लड़कियों को सम्मान मिलने से उसका हौसला और बुलन्द होता है। लोगों ने बिट्टू मिश्रा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे बधाई दिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live