अपराध के खबरें

प्रदेश मत्स्य जीवी सह संयोजक बनाये गए राम लगन सहनी


समस्तीपुर/मोरवा

मोरवा प्रखंड के इंद्र बारा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम लगन सहनी को प्रदेश मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने राम लगन सहनी को सह संयोजक मनोनीत करते हुए पार्टी की मजबूती की कामना की है। पूर्व मुखिया रामलगन साहनी के प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर है। शिव कुमार सिंह, ध्रुव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार शर्मा, उदय कुमार चौधरी, रामेश्वर राय आदि लोगों ने राम लगन सहनी को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर बधाई दी है।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live