अपराध के खबरें

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण के द्वारा जदयू प्रखंड कार्य समिति का गठन


मोरवा/समस्तीपुर

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण की अध्यक्षता में प्रखंड कार्य समिति का गठन किया गया है।
चार उपाध्यक्षों के पद पर पूर्व मुखिया रामप्रवेश पंडित, प्रभात कुमार सिंह , फूलेंद्र ठाकुर एवं विजय साह का चयन किया गया है। जबकि चार प्रधान महासचिव के पद पर ओम प्रकाश शाह ,सिकंदर राय, अरुण कुमार सक्सेना एवं राजू शाह का चयन किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर संजीव पटेल को मनोनीत किया गया है। वही प्रखंड जदयू प्रवक्ता के रूप में राजकुमार दास का चयन किया गया है। संगठन सचिव के पद पर धीरज कुमार राय को मनोनीत किया गया है। वही प्रखंड सचिव के पद पर दस कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में चालीस सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया है। उसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं स्थानीय विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के साथ प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live