अपराध के खबरें

बसंत बने कुशवाहा सेवा समिति के बेस्ट मेंबर ऑफ ईयर


- सादे समारोह में मनी कुशवाहा सेवा समिति का स्थापना दिवस

अनंत कुमार/आलोक वर्मा नवादा 

मिथिला हिन्दी न्यूज नवादा : कुशवाहा सेवा समिति नवादा का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को कुशवाहा भवन मिर्जापुर में आयोजित किया गया। सादे समारोह में मनी स्थापना दिवस की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ भोला प्रसाद ने किया। इस अवसर पर केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल नवादा के संचालक बसंत प्रसाद को सेवा समिति के वेस्ट मेंबर ऑफ ईयर के रूप में चयन करते हुये उन्हें सम्मनित किया गया। इसके पूर्व स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ संरक्षक रामकिशुन महतो व अर्जुन प्रसाद कुशवाहा ने महात्मा बुद्ध, ज्योति व फुले, सावित्रीबाई फुले तथा सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद कुशवाहा सेवा समिति नवादा के वार्षिक कार्य योजना व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सेवा समिति के क्रियाकलापों, उद्देश्यों आदि पर भी व्यापक चर्चा किया। जानकारी के लिये बता दें कि कोरोना वायरस के कारण कार्यक्रम को काफी लघु रूप में किया गया। पहले इस कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाना था। परन्तु शारीरिक दूरी को खयाल में रखकर कार्यक्रम आयोजित होने के कारण बहुत सारी गतिविधियों को ठप रखना पड़ा। इस मौके पर यमुना प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, रामचन्द्र प्रसाद सोनी, शीतल प्रसाद, अविनाश निराला, मिथिलेश प्रसाद, राजेश कुमार उर्फ केदार प्रसाद, अरिंजय कुमार मेहता, वीरेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, उमेश प्रसाद, एस. एन. मौर्या, इंद्रपाल जॉनसन, संजय कुमार,रविन्द्र सिंह कुशवाहा,रामानन्द कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live