अपराध के खबरें

नेपाल में लगातार हाे रही बारिश से कमला नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, खतरे के निशान से नीचे बह रही पानी

पप्पू कुमार पूर्वे 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-मधुबनी जिला के जयनगर में कमलानदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होने से नदियों की जल स्तर बढ़ने लगी है।रविवार को कमला नदी का जल स्तर में तड़के सुबह से ही बढ़ने लगा। दोपहर बाद करीब 3 बजे कमला की जल स्तर वार्निंग लेवल के ऊपर तथा खतरे के निशान से नीचे बह रही है।कमला प्रमंडल के अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। उस हिसाब से कमला की जल स्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। कमला की आठों फाटक काे खोल दिया गया है।हर साल हजारों ग्रामीण कमला में आने वाली बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।
जल अधिग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश, प्रशासन अलर्ट

नेपाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रो में विगत कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। जिसके वजह से कमला समेत अन्य नदियों की जल स्तर बढ़ रहा है। अपर एसडीओ गोविंद कुमार एवं सीओ संतोष कुमार ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।बता दे कि नदी का कटाव होने से कई घर कमला में समा जाते हैं कमला की कोख में बसी उक्त गांव में एक दर्जन से अधिक घर कमला की मुहाने पर है। जल स्तर और बढ़ने एवं कटाव होने की स्थिति में कई घर कमला में समा सकती है। नदी किनारे बसे लोग बाढ़ को लेकर डरे एवं सहमे हुए हैं। इस आज भी लोगो की आंखों से पिछले साल की प्रलयकारी बाढ़ का तबाही का मंजल ओझल नहीं हुआ है। 13 जुलाई 2019 को आयी भयानक बाढ़ ने अपनी पिछली सारी रेकॉर्ड को तोड़ दिया था।
जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी ने आज कमलानदी के विभिन्न तटबंधों का जायजा लिया तथा कई पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिये।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live