अपराध के खबरें

यूपी के चर्चित गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बादल राज

पटना,बिहार(मिथिला हिंदी न्यूज)

यूपी के चर्चित पुलिस मुठभेड़ कांड के गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। गठित  पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर   डॉन विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। जानकारी के अनुसार  विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया वहीँ  यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में  पहले ही मार डाला था।
पुलिस ने कानपुर के बिकरु कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। विदित है कि  विकास के दोस्त प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था।  जानकारी के अनुसार प्रभात ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की जिसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया।
वहीं विकास के करीबी रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था, उसके साथ तीन और बदमाश भी थे। पुलिस को जैसे ही लूट की खबर मिली, अधिकारियों ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। रणबीर ने बचने के लिए फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रणबीर शुक्ला को ढेर कर दिया। लेकिन उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live