अपराध के खबरें

पटोरी से ग्रामीणों ने अपहृत लड़की को बीती रात किया बरामद

दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न 

मोरवा/संवाददाता।

मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत से अपहृत लड़की को लड़की के परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से बीती रात पटोरी से बरामद कर लिया गया। जानकारी हो कि उक्त लड़की को एक स्थानीय युवक ने दो दिन पूर्व घर से भगा ले गया था। ग्रामीणों द्वारा लड़की के बरामद कर लिए जाने के बाद लड़का पक्ष के लोगों द्वारा लड़की को अपने घर ले जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। फलस्वरूप दोनों पक्षों में भीषण रूप से तनाव उत्पन्न हो गया।इसकी सूचना मिलते ही ताजपुर थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह पुलिस बलों के साथ हरपुर भिंडी पहुंच गए। पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल एवं वर्तमान मुखिया रंभा कुमारी ने ग्रामीण स्तर पर इसे निपटा लेने का आश्वासन देते हुए ताजपुर पुलिस को वापस भेज दिया है। लड़का पक्ष के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी तनाव उत्पन्न है। प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों में तनाव कम करने एवं समझौता के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। समाचार प्रेषण तक मुखिया की पहल पर ग्रामीणों द्वारा पंचायती की पहल की जा रही थी।
Published by Amit Kumar
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live