अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 22 जुलाई 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

22/07/2021, गुरूवार।
आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार श्रावण मास)
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु,पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि दि 11:51 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र दि 03:54 तक,
उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:17, सूर्यास्त 06:43 तक।
दिन का राहू काल- दि 03:22 से 06:48 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत, पृथ्वी शयन मूले। गृह प्रवेश मूले दि 05: 24उ.।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

 वृषभ 
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

 मिथुन 
अपने संबंधों के प्रति लापरवाह न बनें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है।

कर्क
नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।

 सिंह
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

कन्या
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

 तुला
व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

 वृश्चिक
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

 धनु
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

मकर
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

 कुंभ
व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।

 मीन
आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live