अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 19 सितंबर 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


19/09/2021, रविवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

चतुर्दशी तिथि रा शे 05:09 तक,
उपरांत पुर्णिमा तिथि आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र रा 04:22 तक,
उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:56, सूर्यास्त 06:04 तक।
दिन का राहू काल - दि 10:30 से 01:33 तक।

आज - अनंत चतुर्दशी व्रत, अनंत पूजनोत्सव।, प्रदोष चतुर्दशी व्रत,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
मेष
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। अपने स्वास्थ के प्रति आप लापरवाह न बनें।

मिथुन
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे।निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनिदेव की आरधना लाभ दायक रहेगी। अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही न करें।

 कर्क
कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। नौकरी में बदलाव चाहते हैं परंतु फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

 सिंह
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

 कन्या
कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा।जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

 तुला
न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृश्चिक
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करे। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।

धनु
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

 मकर
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी।धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

 कुंभ
विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं,उचित होगा सतर्क रहें। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

 मीन
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। वहीं आप की दिनचर्या आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। नौकरों पर नजर रखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live