अपराध के खबरें

पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के बहाने पत्नी सपना सिंह के एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटे मंत्री सुमित कुमार सिंह

अनूप नारायण सिंह 

बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक व राज्य सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह के विधान परिषद सीट जो पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा चुना जाना है के लिए उम्मीदवारी की चर्चा के बाद से ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का जमारा मंत्री सुमित कुमार सिंह के कार्यक्रम में देखने को मिल रहा है आज खुद अपने फेसबुक वाल के माध्यम से मंत्री ने इस आशय की जानकारी दी कि नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई है। उनका सशक्तिकरण व्यवस्था को जनपक्षीय बनाने के लिए आवश्यक है। इसलिए मैं राजनीति में इनके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सार्थक भूमिका के लिए सदैव प्रयासरत रहता हूं। दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर उनके साथ मिलकर क्षेत्रीय विकास की गति को तीव्रता देने को हमेशा तत्पर रहता हूं। उनके संवैधानिक अधिकारों को प्रशासन समुचित सम्मान दे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सदैव निर्देशित करता हूं। क्योंकि वह अपने वार्ड, पंचायत और जिला परिषद क्षेत्र के सिर्फ संवैधानिक जनप्रतिनिधि ही नहीं हैं, बल्कि, स्थानीय समस्याओं की सबसे गहरी मौलिक समझ उनकी ही होती है, लिहाजा, नीति निर्माण, योजनाओं के संचालन में उनकी सक्रिय समुचित भागीदारी होनी चाहिए। मैं जितना भी व्यवहारिक रूप से प्रभावकारी तरीके-से विकास योजनाओं को सरजमीं पर उतार पाता हूं, उसमें इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देकर उन्हें प्रोत्साहित कर सार्थक राजनीति को बढ़ावा देने हेतु उनके बीच पहुंचा।

चकाई में चकाई मोड़ तथा श्री कृष्णा फ्यूल सेंटर पर चकाई प्रखंड के सभी पंचायतों से मुखिया,पंचायत समिति,सरपंच, वार्ड सदस्य तथा विभिन्न पदों पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर बधाई दिया। इस मौके पर चकाई से भाग तीन से जिला पार्षद गोविंद चौधरी जी, चकाई भाग एक की जिला पार्षद सलोमी मुर्मू जी, चकाई भाग दो के जिला पार्षद राकेश कुमार पासवान जी, सरौन मुखिया प्रतिनिधि कारू राय जी, बामदह मुखिया सुनील मरांडी जी ,पोझा पंचायत के मुखिया अब्बास अंसारी जी, गजही पंचायत के मुखिया सूरज मुर्मू जी, चकाई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जमुना वर्मा जी, रामचंद्रडीह के मुखिया बुधो रजक जी, कियाजोरी मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमौलेश्वर राय उर्फ टीपू जी, परांची पंचायत के मुखिया राजेश पासवान जी, चकाई सदर पंचायत समिति प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ गुलटू तिवारी जी, बोंगी के पंचायत समिति प्रतिनिधि पवन सिंह जी, पोझा पंचायत भाग दो के प्रतिनिधि रवि पासवान जी, चंद्रमंडीह वार्ड संख्या12 से वार्ड सदस्य चंद्रशेखर सिंह जी, गजही पंचायत से वार्ड सदस्य जॉन किस्कू जी, गजही पंचायत वार्ड नंबर 10 के पंच बैजनाथ राय जी, गजही पंचायत से वार्ड सदस्य नंददास जी, वार्ड सदस्य मुरली वर्मा जी, रामचंद्रडीह पंचायत वार्ड नंबर 12 से वार्ड सदस्य होरिल पंडित जी, वार्ड नंबर 3 से रमेश कुमार रावत जी, वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी जी, वार्ड नंबर 4 से वार्ड सदस्य पिंकी देवी जी, वार्ड नंबर 7 से वार्ड सदस्य रूपेश कुमार तुरी जी, वार्ड संख्या 8 से वार्ड सदस्य प्रदीप ठाकुर जी, वार्ड संख्या 14 से वार्ड सदस्य शांति देवी जी, वार्ड संख्या 15 से वार्ड सदस्य रूना देवी जी एवं वार्ड संख्या 11 से विकास कुमार पासवान जी, पंच सेतु ठाकुर जी आदि बड़ी तादाद में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live