अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 जनवरी 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

23/01/2022, रविवार।
माघ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

पंचमी तिथि प्रा 07:03 तक,
उपरान्त षष्ठी तिथि आरम्भ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दि 09:27 तक, उपरान्त हस्त नक्षत्र आरम्भ।
योग अतिगण्ड द 12 प 11,
करण तैतिल द 00 प 57,
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:41, सूर्यास्त 05:19,
दिन का राहु काल - दि 10:42 से 01:21 तक।

आज - षष्ठीतिथिमानं रा शे 05:51, विवाह: दिवारात्रौ, विपणि, शिववास: प्रा 07: 03यावत् तत: अग्निवास:, सर्वार्थसिद्धियोग: दि 09:27 उपरि।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष राशि-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

वृष राशि-
 मानसिक शान्ति‍ रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। रहन-सहन में परेशानी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

मिथुन राशि- 
मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। नौकरी में किसी और स्थान पर जा सकते हैं। तरक्‍की के योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे। तनाव से बचें।

कर्क राशि- 
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

सिंह राशि- 
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- 
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि का मार्ग प्रशस्‍त होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

तुला राशि-
 मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- 
बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का भी सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि- 
मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय में वृद्धि के साधन व‍िकसि‍त हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- 
आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि- 
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार में समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन राशि- 
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। मानसिक तनाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live