अपराध के खबरें

नहीं सजेगा CM नीतीश कुमार का जनता दरबार, समाज सुधार अभियान भी स्थगित

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- देश मे कोरोना फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। बिहार में भी अगले 21 तक नाईट कर्फ़्यू लग गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान और जनता दरबार को स्थगित कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी कुछ हफ्ते पहले ही हुई है। हनीमून के लिए पत्नी के साथ विदेश जाना था तेजस्वी का पासपोर्ट E D के पास जमा था लेकिन प्रार्थना के बाद मिल गया था जो पटना पासपोर्ट कार्यलय में रिन्यूअल के लिए पड़ा हुआ है जो सोमवार को मिलना है लेकिन इसी बीच कोरोना के कारण विदेश की फ्लाइटें भी बंद हो रही है लगता है हनीमून के कार्यक्रम को रोकना पड़ेगा। तेजस्वी बिहार में बेरोजगार यात्रा पे निकलने वाले हैं अब शायद उसे भी स्थगित करना पड़े।आपको बता दें बिहार में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा और जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया है। सिनेमा हाल जिम पार्क बंद कर दिए गए हैं। कोरोना के जबर्दस्त तरीके से बढ़ते मामले को ध्यान में रख मंगलवार को देर शाम एक, अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। यह तय हुआ कि छह जनवरी से 21 जनवरी तक पूरे सूबे में रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी तरह की दुकानें रात आठ बजे बंद हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 21 जनवरी तक जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम व समाज सुधार अभियान को भी स्थगित कर दिया है। वहीं आठवीं तक के बच्चों की क्लास आनलाइन ही चलेंगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live