अपराध के खबरें

दिल्ली में तूफान कहर,उखाड़े सैकड़ों पेड़, 100 किमी की रफ्तार से चली हवा

संवाद 
देश के राजधानी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं जगह-जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर जाने से ट्रैफिक भी बाधित हुआ। कई इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं के चलते कई फ्लाइट्स की टाइमिंग पर असर पड़ा है। हवा के झोंके इतने तेज थे कि सड़कों पर खड़ी कारें हिलतीं नजर आईं।लाल किले के पास अंगूरीबाग इलाके में बारिश के कारण एक 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उनके ऊपर पेड़ आ गिरा था। वहीं जामा मस्जिद के पास एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। उनके ऊपर बालकनी का एक हिस्सा आ गिरा था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पेड़ गिरने की घटनाओं की जानकारी देने के लिए रात आठ बजे तक 294 कॉल आए। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक रही है।दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक दिल्ली में आंधी-बारिश के चलते 70 उड़ानों में देरी हुई। वहीं, पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि 30 विमान दिल्ली लेट से पहुंची। खराब मौसम के कारण 5 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के कबूतर बाजार इलाके में ओलावृष्टि के बाद एक कार पेड़ के नीचे फंस गई थी। कार के अंदर एक बच्चे सहित तीन लोग थे। सभी को पुलिस ने बचा लिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live