अपराध के खबरें

आज के ही दिन देश के प्रथम PM जवाहरलाल नेहरू का हुआ था निधन

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि आज

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 58वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है।पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए भी याद किए जाते हैं।14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्में पंडित नेहरू का 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पंडित नेहरू भले ही दुनिया में ना हो लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी कही बातें आज भी लोगों को रास्ता दिखाती हैं। हम आज इस मौके पर आपके लिए पंडित नेहरू के ऐसे ही कुछ मशहूर और अनमोल वचन लेकर आए हैं जो जिंदगी में आपके बड़े काम आएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live